नवभारत इन्टर कालेज ने बाजी मारी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): नवभारत इन्टर कालेज शेखपुर विद्यालय में हापुड़ क्षेत्र की क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया।प्रतियोगिता में नव भारत इन्टर कालेज शेखपुर, जनता इण्टर कालिज हटनुपुर अहना श्री हरिहर नाथ शास्त्री इ० कालिज उपैड़ा व नव भारत इण्टर कालिज छपकौली और जगपाल सिंह हा० सै. स्कूल निजामपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें सीनियर व जूनियर वर्ग में नव भारत इण्टर कालिज शेख पुर की टीम प्रथम स्थान पर व दूसरे स्थान पर जनता इ० कालिज हज्जुपुर डहना की टीम रही। प्रतियोगिता का सफल आयोजन कराने में राजेन्द्र सिंह विशेष चन्द्र रामा, अंकित शर्मा कु· विनिता अखलेन्ड प्रताप विजय सैनी , कृष्णा व प्रदीप शर्मा का सहयोग रहा।
VIDEO: वर्षों पुराने दर्द से पाएं कुछ ही दिनों में छुटकारा!: 8445851699






















