हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने तीन घरों को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने पुलिसकर्मी भाइयों के यहां भी चोरी की। चोरी की घटना से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है जिन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव खेड़ा में रविवार की रात को चोरों ने तीन घरों में जमकर तांडव मचाया। चोरों ने एक ही घर में रहने वाले दो पुलिसकर्मी भाइयों के यहां भी चोरी की। सौरभ और गौरव दोनों पुलिस कर्मी है जिनके यहां से एक लाख की नकदी, सोने चांदी के जेवरात लेकर चोर फरार हो गए। वहीं किसान जीत सिंह के घर से सोने चांदी के आभूषण और हजारों रुपए की नकदी तथा जयकरण के घर से चोरों ने साढ़े पांच हजार की नकदी समेत जेवरात चोरी कर लिए। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण जागे तो उन्हें बिखरा सामान देख चोरी का पता चला जिन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। तीनों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
ATMS || ADMISSION OPEN || 7088701116

























