👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली के दो गांव में लगभग 16 लाख रुपए से ठोस अपशिष्ट केंद्र का निर्माण कराया जाएगा जिससे गांव में सूखा और गीला कचरा अलग कर सही ढंग से निस्तारित होगा।
बीडीओ डॉक्टर हरित कुमार के अनुसार गांव सिखेड़ा मुरादाबाद और गांव गोहरा आलमगीरपुर में आरसी सेंटर के निर्माण के लिए जिला स्तर से धनराशि प्राप्त हुई है जहां 16 लाख रुपए की लागत से सेंटर का निर्माण करने का प्रस्ताव है। गोहरा आलमगीरपुर में भूमि चिन्हित की जा चुकी है जबकि सिखेड़ा में जो भूमि चिन्हित की गई है उस पर विवाद चल रहा है। पैमाइश और चिन्हांकन के बाद भूमि चिन्हित कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























