
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में तहसील के पास एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। गांव खेड़ा निवासी हर्ष तोमर अपने निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे थे। तभी कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उनपर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में हर्ष तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा होने पर हमलावरों ने तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। हमले के समय मकान में काम कर रहे मजदूर संजीव, विक्रम और रिंकू बीच बचाव में घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल हर्ष की हालत चिकित्सकों ने स्थिर बताई है। मामले की जांच जारी है।
























