हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव आरिफपुर सरावनी निवासी एक युवती को बहला-फुसला कर एक युवक घर में रखी चार लाख रुपए की नकदी आभूषण लेकर फरार हो गया। आरोपियों ने युवती के पिता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित थाने पहुंचा तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी दो बेटियों की शादी 23 जून को होनी तय हुई थी। 25 मई की शाम अपने रिश्तेदारी में गया था। रात अधिक समय होने पर वह अपने रिश्तेदारी में ही रुक गया जिसके बाद मोनू निवासी छोटा हसनपुर कला जिला मेरठ उसकी एक बेटी को बहला-फुसला कर ले गया और घर के संदूक में रखी चार लाख की नकदी और लाखों रुपए के गहने ले गए। 26 मई की सुबह वापस लौटने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने आरोपियों के घर पहुंच कर मामले से अवगत कराया जिन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता थाने पहुंचा, तीन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























