हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सौलाना में एक बंद मकान से चोरों ने नकदी और गहने चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घर से तीन सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक गले की चैन और झुमकी गायब मिली। इसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दे कि गांव सौलाना निवासी विनोद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 24 मई को खोली धाम गया हुआ था। मकान का ताला लगा था तभी चोर आ धमके जिन्होंने मकान का ताला तोड़ते हुए कीमती सामान और नकदी चुरा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























