👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में सोमवार को एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी के जनसंपर्क अभियान के दौरान एक कार्यकर्ता हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे वह झुलस गया और गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पाकर औवेसी बिना जनसंपर्क के ही लौट गए।
बता दें कि सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में औवेसी का जनसंपर्क अभियान था। औवेसी की एक झलक पाने के लिए एक कार्यकर्ता जावेद ट्रक में चढ़ गया और इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे मौक पर भगदड़ मच गई और जावेद घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249






















