हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मतदाता सूची को आधार कार्ड से जुड़ने का काम एक अगस्त से शुरू होने जा रहा है. ऐसे में विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. इस संबंध में एसडीएम द्वारा राजस्व कर्मी और बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं. मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए शुक्रवार को बीएलओ को अभियान के तहत प्रशिक्षण भी दिया गया.
एसडीएम ने बताया कि फॉर्म 6 में बदलाव किया गया है जिसके माध्यम से लोगों के नाम जोड़ने के लिए भरने के साथ ही थर्ड जेंडर के माता पिता का नाम भी जुड़ जाएगा और पहचान पत्र भी अपलोड किया जाएगा. फार्म 7 में जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके नाम हटाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा. फार्म 8 में केवल एक ही फार्म रहेगा 8ए और आठ बी को खत्म कर दिया गया है.
KAMYABVYA के छात्रों ने NEET, JEE, CBSE CLASS X, XII में मारी बाज़ी:



























