👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी सतवीरी पत्नी जसवीर सिंह ने आरोप लगाया है कि वह 11 मार्च की सुबह करीब 9:30 बजे घर में बैठकर खाना पका रही थी कि तभी गांव के ही कुछ लोग उसके घर में जबरन घुस आए और गंदी-गंदी गाली देने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी देते हुए झूठे मुकदमे में पीड़िता के पुत्र को फंसाने की धमकी दी और 20 हजार रुपए मांगे। इस दौरान आरोपियों ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। इसके बाद पीड़िता हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और उनसे मामले में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर
























