हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर निवासी महिला ने हत्या के मामले में फैसला न करने पर आरोपियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। न्याय के लिए पीड़िता ने न्यायालय में वाद दायर कर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की जांच जारी है।
गांव सरूरपुर निवासी गुलबहार ने बताया कि 12 साल पहले उसके पति और बेटे की हत्या जनपद गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में की गई थी। मामला न्यायालय में चल रहा है। पति और बेटे की हत्या के बाद से वह मायके गांव सरूरपुर में छोटे भाई के पास आकर रह रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उस पर लगातार फैसले का दबाव बना रहे हैं और कई बार उसपर हमला भी कर चुके हैं। आरोप है कि पीड़िता पर गोली भी चलाईं लेकिन वह बाल-बाल बच गई। इसके बाद न्याय की मांग कर रही है। पीड़िता ने न्यायालय में वाद दायर किया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























