👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सोमवार की शाम करीब 5:45 बजे मौसम ने करवट ली। आसमान में घटा छा गई और बिजली कड़कने लगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास बना रहा। संभावना है कि मंगलवार को भी मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा। हालांकि बुधवार को धूप खिलेगी और जिससे अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा। लगातार मौसम करवट ले रहा है जिसके चलते जुखाम, बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
अब हापुड़ में कराएं CAR CERAMIC COATING,RUBBING,WASHING और भी बहुत कुछ : 9719491595























