हापुड़ चेयरमैन चुनाव पर एक करोड़ खर्च होने अनुमान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चार निकाय है जिनमें नगर पालिका परिषद हापुड़, नगर पालिका परिषद पिलखुवा, नगर पंचायत बाबूगढ़,तथा नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के चेयरमैन पद पर चुनाव होगा। राजनीतिक दल यह मानकर चल रहे हैं कि हापुड़ व पिलखुवा का चुनाव सबसे महंगा होगा और एक चुनाव पर कम से कम 1 करोड़ रुपए खर्च होगा।
भाजपा से टिकट पाने वालों की लंबी लाइन है, भाजपा प्रत्याशी की योग्यता, कार्य करने की क्षमता, जनता में लोकप्रियता तथा संगठन के प्रति समर्पण भाव का आंकलन करने के साथ-साथ यह भी आंकलन कर रहा है कि चुनाव में खर्च करने की कितनी क्षमता है। भाजपा लोकसभा 2024 के मद्देनजर प्रत्याशी के चयन में जरा भी लापरवाही नहीं बरतना चाहती और भाजपा का लक्ष्य निकाय चुनाव फतह करना है।
हापुड़ सीट पर भाजपा की सीधी टक्कर बसपा होगी। सपा रालोद गठबंधन तीसरे तथा कांग्रेस चतुर्थ नंबर पर रहने की लड़ाई लड़ेगा।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950























