👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी का एक वीडिये वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन के डब्बों पर पैर रखकर बैठी है और वैक्सीन लगा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मामला मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे का है जब कुछ लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए गढ़ रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां महिला स्वास्थ्यकर्मी ने कोरोना वैक्सीन के डब्बों को फुटरेस्ट बना लिया और इतमिनान से वैक्सीन लगाने लगी। स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही से भरी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854























