हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा के रहने वाले वार्ड नंबर-27 से वर्तमान सभासद मरगूब हसन के यहां करीब साढ़े तीन लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवती ने उसके घर में घुसकर कई बार चोरी की और लगभग साढ़े तीन लाख रुपए चुरा लिए। पीड़ित सभासद ने चोर को रंगे हाथ पकड़ने के लिए कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगवाया और जब उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो उनके होश उड़ गए। घर में आने जाने वाली एक युवती ने हीं चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उन्होंने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवती ने चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मरगूब ने बताया कि उनके यहां से पिछले कई दिनों से रुपए गायब हो रहे थे। ऐसे में उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए। मंगलवार को मोहल्ला किला कोना की युवती उनके घर आई जिसका काफी समय से आना-जाना है। उन्होंने मामले की सत्यता का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया। इसके बाद असलियत सामने आ गई और उन्होंने युवती को रंगे हाथों पकड़ लिया। जब सभासद मरगूब हसन ने सख्ती से पूछताछ की युवती ने बताया कि वह दो महिलाओं के इशारों पर चोरी की घटना को अंजाम दे रही थी जो कि इन पैसों से शॉपिंग करती हैं। इसके बाद मरगूब ने युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच जारी है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























