सड़कों पर बेमतलब घूम रहे नौजवानों से पुलिस ने की पूछताछ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की समस्त थानों की एण्टीरोमियों स्क्वाड टीमें प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर बेमतलब चहल कदमी करने वाले नौजवानों से पुलिस ने पूछताछ की और तलाशी ली ,साथ ही किसी प्रकार की हरकत करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
नारी सुरक्षा नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त थानों की एण्टीरोमियों टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, गांव व कस्बों, पार्कों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चैकिंग की बुधवार को की गयी तथा अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों व युवकों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत दी गई। पुलिस ने संदिग्ध लोगों को एक रजिस्टर में रिकार्ड पर लिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























