ब्रह्मादेवी विद्यालय की छात्राओं ने मारी बाजी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): 35वीं विद्या भारती क्षेत्रीय टेबल टेनिस, शतरंज तथा योगासन प्रतियोगिता 26 से 28 सितंबर तक सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की में आयोजित की गई जिसमें श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर हापुड विद्यालय से 29 छात्राओं ने भाग लिया। टेबल टेनिस में U -17 कि छात्राओं ने गोल्ड मेडल, U -14 की छात्राओं ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया इसी प्रकार योगासन में U -14 तथा U- 17 दोनों वर्गों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया तथा शतरंज में U-19 ने गोल्ड मेडल U – 17 ने ब्रॉन्ज मेडल तथा U- 14 ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया |
उपरोक्त खेलों में प्रथम आने वाली सभी छात्राएं विद्या भारती अखिल भारतीय राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी यादव ने विजयी छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी |
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























