पूर्णिमा स्नान हेतु आए श्रद्धालु परेशानियों से जूझे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भादों माह की पूर्णिमा पर श्राद्ध शुरू होने पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर स्नान किया और ब्राह्मणों को भोजन कराया इसके बाद निर्धन व असहाय लोगों को वस्त्र, फल व मिठाई तथा सामान आदि दान किया।
मान्यता है कि श्रद्धा पूर्णिमा को गंगा में स्नान कर ब्राह्मणों को भोजन करने तथा दान करने से पितरों को शांति मिलती है। श्रद्धा से तर्पित हुए पितृ अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं जिससे परिवार में संपन्नता आती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली हरियाणा, पंजाब राजस्थान आदि से श्रद्धालु बड़ी संख्या में बृजघाट गंगा स्नान हेतु पहुंचे। श्रद्धालु की भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था भी लड़खड़ा गई।
ब्रजघाट पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से श्रद्धालु खफा दिखाई दिए। श्रद्धालुओं का कहना था कि बृजघाट गंगा किनारे बिकने वाला बर्फ, लड्डू, कचौड़ी, शिकंजी, चाट आदि की गुणवत्ता अति निम्न स्तर की थी, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। खाद्य पदार्थ विक्रेता निम्न क्वालिटी के खाद्य तेल वह घी का प्रयोग करते हुए देखे गए हैं।
ब्रजघाट पर अतिक्रमण से भी श्रद्धालु खफा थे और उनका कहना था कि पार्किंग स्थल को दुकानदारों ने अपनी दुकान बढ़ा कर और फिर बेंच वह स्टूल आदि डालकर रास्ता शंकरा कर दिया था जिससे श्रद्धालुओं को वहां खड़ा करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























