हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के किनारे एक गाड़ी आग का गोला बन गई। पंप से सीएनजी भरवाने के बाद गाड़ी में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। राहत की बात यह रही कि कार में सवार यात्री सुरक्षित है। हालांकि गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी है।
बुलंदशहर के खानपुर क्षेत्र के थोना निवासी बंटी कर चलता है जो कि गुरुवार को अपने ताऊ सुक्खन सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हरियाणा से कार से लेकर बीवी नगर के पास स्थित सतला अस्पताल दिखाने के लिए ला रहा था। हरियाणा से बुलंदशहर की ओर जाते समय जैसे ही गाड़ी सीएनजी डलवाने के बाद पिलखुवा में हाईवे किनारे पहुंची तो उसमें अचानक आग लग गई। कार से कूद कर किसी तरह कार में सवार लोगों ने अपनी जान बचाई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























