
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के चावल व्यापारी मनोज गर्ग के साथ हुई मारपीट के मामले में समाजवादी व्यापार सभा, हापुड़ के व्यापारियों के पक्ष में उतर आई है। इस संबंध में समाजवादी व्यापार सभा हापुड़ के जिलाध्यक्ष गौरव गोयल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक पत्र भी लिखा है और मामले को सदन में उठाने की अपील की है।
आपको बता दें कि 18 जनवरी को हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर हापुड़ के पक्का बाग निवासी चावल व्यापारी मनोज गर्ग के साथ मारपीट की थी जिसमें पुलिस ने भाजपा पदाधिकारी समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। मामले में समाजवादी व्यापार सभा हापुड़ के जिलाध्यक्ष गौरव गोयल ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर मामले को सदन में उठाने की अपील की है।


























