हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा दिनांक 22 जुलाई 2022 को कक्षा 10 के विद्यार्थियों के परिणाम घोषित किये गए जिसमें संस्कार द को -एजुकेशनल स्कूल विद्यालय के विद्यार्थियों का शत प्रतिशत परिणाम रहा | जिसमें विद्यालय से प्रियांशी धामा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में सर्वप्रथम स्थान ग्रहण किया द्वितीय स्थान पर महत्व कौशिक ने 94.6 प्रति शत और तृतीय स्थान पर ओमांश अरोड़ा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में नाम रोशन किया | विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को देखकर विद्यालय के वरिष्ठ उप प्रबंधक अमित गुप्ता, निदेशिका डॉक्टर स्वाति गुप्ता और विद्यालय की प्रधानाचार्या छाया अग्रवाल ने सभी छात्रों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया |























