हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दंपति से हुई 45 हजार की लूट का कुछ ही घंटों में सफल अनावरण किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी बाल अपचारी है जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बाल अपचारी तक पहुंची जिसके कब्जे से पुलिस ने 42,500 की नकदी, एक बैंक की पासबुक, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।
आपको बता दे कि सिमरौली निवासी ओम प्रकाश अपनी पत्नी फूलवती के साथ बाबूगढ़ में स्थित बैंक आफ इंडिया से शनिवार को 45000 रुपए निकाल कर वापस सिमरौली लौट रहे थे कि बिजली घर के पास पहुंचने पर बाइक सवार ने उनके साथ धक्का मुक्की कर 45000 रुपए की लूट को अंजाम दिया था। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी हापुड़ वरुण मिश्रा मौके पर पहुंचे जिन्होंने सीसीटीवी आदि की मदद से आरोपी को कुछ घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। रविवार को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हापुड़ में पत्रकारों को बताया कि इस घटना को बाल अपचारी ने अंजाम दिया है जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी के कब्जे से 42500 की नकदी, बैंक पासबुक, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























