
तालाब लबालब भरने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव सीता देई स्थित तालाब लबालब भरा हुआ है जिस कारण क्षेत्र वासियों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तालाब का पानी अब ग्रामीण क्षेत्रों में भरता जा रहा है। ऐसे में लोग बेहद परेशान है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम शिकायत लिखकर अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
अशोक कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी सीतादेई ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर अधिकारियों को अवगत कराया कि सीता देई में तालाब लबालब भर चुका है जिसकी वजह से तालाब का पानी और ग्रामीण क्षेत्र खेतों में भरता जा रहा है। किसानों की फसल प्रभावित हो रही है। साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्र वासियों की मांग है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























