
पोने दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का गढ विधायक ने किया शिलान्यास
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड की विधानसभा क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर स्थित ग्राम झड़ीना से भगवंतपुर तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी एवं लगभग ₹1 करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का फीता काटकर शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया ने शिलान्यास किया।
विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूर्ण करेगा तथा ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। सड़क के निर्माण से ग्राम झड़ीना, भगवंतपुर एवं आसपास के गांवों के नागरिकों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं आम जनमानस को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र की सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।
प्रदेश सरकार के यशस्वी नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर के विकास हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहूंगा।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























