
हापुड़: बिना नंबर प्लेट के दौड़ती पेसेंजर ई-रिक्शा का कमर्शीयल इस्तेमाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में यातायात, परिवहन विभाग और स्थानीय पुलिस कितना भी अभियान चला ले लेकिन अभी भी नियमों का उल्लंघन जारी है। लगातार नियमों का उल्लंघन होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर विभाग इस तरह के परिवहन पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा? यह सवाल बना हुआ है। इस तरह की यात्रा से जान भी जा सकती है जिसपर लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। ई-रिक्शा के पीछे निकली बल्लियाँ किसी की जान का कारण बन सकती है। यह ई-रिक्शा हादसे का कारण बन सकती है। सवारी ई-रिक्शा का कमर्शीयल इस्तेमाल हो रहा है।
हापुड़ की गढ़ रोड से गुज़री यह ई-रिक्शा बिना नंबर प्लेट के दौड़ रही है जिसपर लदी बल्लियों पर किसी प्रकार का कपड़ा भी नहीं लटका है। ऐसे में पीछे से आने वाले वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकते हैं। मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600
























