
हापुड़: नरक में जीने को मजबूर फूलगढ़ी कोटला सादात के लोग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी कोटला सादात में रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। वार्ड नंबर-17 के इस मोहल्ले में टंकी के पास खत्ते हैं जहां अक्सर कूड़ा पड़ा रहता है और इसमें हमेशा धुआं उठता रहता है। क्षेत्र वासियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यही समस्या बनी हुई है लेकिन अधिकारी कोई भी कदम नहीं उठाते। इलाके में रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। हालत यह हैं कि लोगों के फेफड़ों में भी अब परेशानी होती जा रही है जो बीमार होते जा रहे हैं। यहां के लोग जहरीली हवा में रहने को मजबूर हैं जिन्हें खांसी, गले में खराश, आंखों में जलन आदि की शिकायत है। लोगों ने कई बार यहां की समस्या को उठाया लेकिन किसी भी अधिकारी ने समस्या के समाधान की तरफ कदम नहीं उठाया। यहां के रहने वाले लोगों की मांग है कि सिर्फ एक दिन के लिए अधिकारी क्षेत्र में रुके तो उन्हें असलियत का पता चलेगा कि वह किस तरह नर्क में जीने को मजबूर हैं?
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























