
बडौदा सिहानी की मेंन रोड पर बदहाली के आंसू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के एक गांव के विकास का दावा खोखला नजर आ रहा है जो अपनी दुर्दशा पर बदहाली के आंसू बहा रहा है जिसकी और न जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं और न ही जिला पंचायत व ग्राम पंचायत।
आईए आज हम आपको उस गांव की दुर्दशा से रूबरू कराते हैं। यह गांव हापुड़ ब्लॉक का बडौदा सिहानी गांव है।
गांव बडौदा सिहानी के मध्य से एक मार्ग गुजरता है जिसे मेंन रोड कहा जाता है। इसी मार्ग से ग्रामीण व अन्य लोगों का आना-जाना होता है। परंतु आज इस मार्ग की इतनी दुर्दशा है कि हर कोई सड़क के हालात को देखकर दांतों तले उंगली दबाए बिना नहीं रह पाता। मेंन मार्ग से गंदे पानी की समुचित निकासी का इंतजाम न होने से सड़क पर पानी खड़ा हो गया है और गंदगी व कीचड़ की भरमार है। आए दिन वाहन स्लीप होकर गिर रहे हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं। पैदल निकलना तो संभव है ही नहीं। गंदगी में पनप रहे कीड़े मकोड़े, मक्खी-मच्छर संक्रामक रोगों को न्योता दे रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि अनेक बार जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस और आकर्षित किया गया है परंतु ग्रामीण की समस्या को हल करने में कोई रुचि नहीं दिखाई गई है। कावड़ यात्रा के मद्देनजर ग्रामीणों ने समस्या के हल की मांग की है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























