
तारों में आग लगने से मचा हड़कंप, हुए जबरदस्त धमाके
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुआं के पास बीती रात तारों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया जिसके बाद इलाके की विद्युत आपूर्ति भी कुछ समय के लिए प्रभावित हो गई। मामले की जानकारी पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसके पहुंचne से पहले ही आग बुझ गई। उसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
मामला शुक्रवार की रात का है जब नक्का कुआं के पास तारों में अचानक स्पार्किंग होने लगी। लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद धीरे-धीरे धमाके होने लगे। सूचना पर दमकल हुआ की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आग बुझ गई और इलाके की विद्युत आपूर्ति भी सुचारू हो गई।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























