
मेन हॉल का ढक्कन टूटने पर खड़ा कर दिया पुतला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की एक अनोखी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ब्रजघाट स्थित पलवाड़ा मार्ग पर टूटे मैनहोल के ढक्कन से बचाव के लिए मार्ग पर एक पुतला लगा दिया गया है जिससे आने वाले लोग हादसे का शिकार ना हो लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर टूटा हुआ। सीवर के ढक्कन को बदला क्यों नहीं गया? एक पुतला खड़ा करने से क्या हादसा टल जाएगा? हालांकि बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आया और उसने मेन हॉल के ढक्कन को दुरुस्त किया।
आपको बता दें कि ब्रजघाट स्थित पलवाड़ा मार्ग पर सीवर का ढक्कन टूट गया जिसके बाद अधिकारियों की लापरवाही देखने को मिली जहां रात को हॉल पर एक पुतला लगा दिया गया जिससे आने वाले लोग खासकर वाहन चालक हादसे का शिकार ना हो। जब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी तो विभाग ने शनिवार की सुबह मेन हॉल के ढक्कन को ठीक किया। यह लापरवाही किसी की जान भी ले सकती थी।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52























