
👁 47 views Views
हापुड़: चिकित्सक के क्लीनिक की छत का प्लास्टर गिरा, कोई हताहत नहीं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित मोहल्ला नई पन्नापूरी में एक चिकित्सक की क्लीनिक की छत का प्लास्टर अचानक नीचे आ गिरा। गनीमत रही इस दौरान कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मामला शनिवार का बताया जा रहा है जब हापुड़ के मोहल्ला न पन्नापुरी में एक चिकित्सक की क्लीनिक की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। इस दौरान हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। बताया जा रहा है जिस दौरान यह हादसा हुआ उस दौरान कोई मौजूद नहीं था।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























