
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति वन विभाग में संविदा पर काम करता है जिसकी आठ साल और 15 साल की दो बेटियों को एक व्यक्ति बहला-फुसला कर ले गया जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों बहनों को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लापता बच्चियों के पिता का डिंडोली में सिबोरा मार्ग निवासी शिवम सागर के घर आना-जाना था। शनिवार को संविदा कर्मी की पत्नी मजदूरी करने के लिए चली गई और वह दवा लेने चला गया जिसके बाद पीछे से आया शिवम सागर दोनों को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। अमरोहा पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से रविवार की तड़के तीन बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और दोनों बहनों को बरामद कर लिया।
पंजाबी तड़के के साथ चखें अमृतसरी छोले व चूरचूर नान का स्वाद: 8218584166



























