हरिद्वार से जल लेकर लौटे कांवड़िए ने पहले किया रक्तदान फिर किया जलाभिषेक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर के रहने वाले युद्धवीर सिंह पुत्र महावीर सिंह जैसे ही हरिद्वार से जल लेकर जनपद हापुड़ पहुंचे। उन्हें सूचना मिली कि हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में एक बच्ची को खून की जरूरत है। इसके बाद युद्धवीर सिंह अस्पताल पहुंचे और बच्ची को रक्तदान किया। इसके बाद उन्होंने भगवान भोले का जलाभिषेक किया। युद्धवीर सिंह के इस कदम को सराहा जा रहा है जिनकी जगह-जगह तारीफ हो रही है।
युद्धवीर सिंह ने बताया कि वह हरिद्वार से पैदल जल लेकर जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के कुचेसर चौपला पर 31 जुलाई को पहुंचे थे जहां कांवड़ शिविर व भंडारे का आयोजन किया गया है। वह शिविर में विश्राम कर रहे थे। युद्धवीर सिंह इससे पहले भी कई बार रक्तदान कर चुके हैं जिन्हें हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल द्वारा बुधवार को सूचना मिली कि एक चार साल की बच्ची अस्पताल में भर्ती है जिसे खून की जरूरत है। बच्चों के परिजन आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है।
बताया जा रहा है कि उसके परिजनों ने बच्ची को गोद लिया था। ऐसे में वह अपनी बच्ची के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करने लगे। युद्धवीर सिंह तुरंत अस्पताल पहुंचे और बच्ची को खून दिया। इसके बाद बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। युद्धवीर सिंह ने गुरुवार को छपकोली मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। युद्धवीर सिंह समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते रहते हैं जिन्होंने अभी तक 50 से अधिक बार रक्तदान किया है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























