
एचपीडीए ने तीन प्रकरणों में ध्वस्तीकरण व एक प्रकरण में सीलिंग की कार्रवाई की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को हापुड़ के देहात क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाया। प्रवर्तन दल द्वारा तीन प्रकरण में ध्वस्तीकरण और एक प्रकरण में सीलिंग की कार्रवाई की गई। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एचपीडीए ने हापुड़ की पटना रोड पर पटना मुरादपुर बिजली घर के सामने 20,000 वर्ग में विकास गोयल, सेंसर पाल सिंह, देवेंद्र कुमार द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। इसी के साथ हापुड़ के ग्राम असौड़ा में किठौर रोड पर 10,000 वर्ग मीटर में अब्दुल गनी पुत्र निसार अहमद, हाजी इदरीस, पप्पू चौधरी और सोमदत्त द्वारा की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। हापुड़ के ग्राम मंसूरपुर में डॉक्टर अंबेडकर सामुदायिक केंद्र के सामने 6,000 वर्ग मीटर में पवन कुमार, सुशील कुमार द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। इसी के साथ हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर ततारपुर मोड ग्राम पटना में 140 वर्ग मीटर में गुरूवेंदर सिंह द्वारा किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























