
आगामी कावड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):हापुड जिलाधिकारी कविता मीना ने मंगलवार को आगामी कावड़ यात्रा से पूर्व ग्राम छपकोली स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि मंदिर परिसर में गंदगी नहीं होनी चाहिए।पार्किंग की व्यवस्था मंदिर से दूर रखे, ताकि जाम न लगे। साथ ही पार्किंग को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए कि मंदिरों के आने जाने वाले रास्ते पर खराब स्ट्रीट लाइट तुरंत ठीक कराएं, अतिरिक्त अस्थायी लाइट लगाने को लेकर भी निर्देशित किया गया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586























