
👁 13 views Views
मंगलवार कल से गर्मी बढ़ने की संभावना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। बारिश के बाद तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन संभावना है कि मंगलवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार से गर्मी का असर बढ़ेगा और सूरज की तलखी का लोगों को सामना करना पड़ेगा। रविवार की बात करें तो जनपद हापुड़ के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। दोपहर के समय 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार से फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























