
ऋतु तोमर बनी मुरादाबाद की प्रभारी डीआईओएस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋतु तोमर अब मुरादाबाद में प्रभारी DIOS होंगी। उनके स्थानांतरण का आदेश 24 घंटे में बदल गया जिन्हें मुरादाबाद की प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव संदीप परमार ने यह आदेश जारी किया है।
आपको बता दें कि रितु तोमर ने वर्ष 2023 में जनपद हापुड़ का कार्यभार BSA के रूप में संभाला था। शनिवार को शासन द्वारा हुए स्थानांतरण में ऋतु तोमर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर स्थानांतरित किया गया था। 24 घंटे में आदेश में बदलाव हुआ। अब उन्हें मुरादाबाद की प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है। वहीं हापुड़ ke BSA पद की जिम्मेदारी गौतम बुद्ध नगर में तैनात दीपा भाटी को मिली है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























