
किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिकंदरपुर काकोड़ी की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी सृष्टि शर्मा की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सृष्टि शर्मा के शरीर में पानी की कमी के चलते कई ऑर्गन ने काम करना बंद कर दिया। उसके बाद सृष्टि को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। दो दिन पहले हालत बिगड़ने पर उन्हें दस्त लगने की शिकायत शुरू हो गई जिसके बाद हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां किशोरी को भर्ती कराया और उपचार कराया। किशोरी कब ब्लड प्रेशर भी 40 के आसपास बना रहा। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक पानी की कमी के चलते ब्लड प्रेशर भी गिर जाता है। इसी बीच किशोरी को हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में किशोरी ने दम तोड़ दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है। चिकित्सक ने बताया कि शरीर में अधिक समय तक पानी की कमी रहने पर अंग फेल होने की बात कर रहे हैं।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926























