
टी 0बी0 उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया स्क्रीनिंग अभियान
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):प्रधानमंत्री टी0बी 0मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय टी 0बी0 खोजी अभियान के अंतर्गत बुधवार को जनपद के शिवा ढाबा ब्रजघाट बाबूगढ़ छावनी आदि पर स्क्रीनिंग शिविर लगाकर ढाबा स्टाफ की जाँच कराई गई शिविर में हैंड हेल्ड x ray मशीन द्वारा सभी वर्कर्स की जाँच की गई साथ ही ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर हीमोग्लोबिन बी 0एम 0आई 0 आदि की जाँच
नि: शुल्क कराई गई स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक गजेन्द्र सिंह ने टी 0बी0 के लक्षणों बचाव व उपचार के विषय में लोगों को जागरूक किया जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग टी 0बी0 की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए कटिबद्ध है टी 0बी0 की बीमारी का उपचार पूर्णतः संभव है उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि दो सप्ताह तक लगातार खांसी आना, खांसी में बलगम आना, बलगम में खून आना, बुखार आना , वजन कम होना, छाती में दर्द होना आदि लक्षण दिखाई दे तो तुरन्त अपनी जाँच कराए और यदि बीमारी आती है तो पूरा इलाज ले जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीमे गाँव गांव पहुँच कर सेवाएँ दे रही है समय पर जांच व इलाज से टी 0बी0 पर पूरी तरह से विजय पाई जा सकती हैं शिविर में गजेंद्र पाल सिंह , रामसेवक, हसमत अली,राजकुमार आदि ने सभी होटल स्टॉफ की जाँच की।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























