
हापुड़ निवासी की गौतमबुद्ध नगर में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गढ़ गेट निवासी वसीम पुत्र बाबर की गौतमबुद्ध नगर में हत्या करने का मामला सामने आया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को मृतक का शव हापुड़ पहुंचा जिससे परिवार में कोहराम मचा है। परिजन लाश देखकर बिलख उठे।
जानकारी के अनुसार वसीम गौतम बुद्ध नगर जनपद के गांव सलारपुर में किराए के मकान में रह रहा था। पानी न आने पर उसका मकान मालिक से विवाद हो गया। इसके बाद माहौल गर्मा गया। बताया जा रहा है कि वसीम की पिटाई की गई जिसके वह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक का शव मंगलवार को हापुड़ पहुंचा।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*
























