हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी युवक से एक युवती का रिश्ता तय हुआ था जिसके बाद तीनों सिरफिरे युवती के होने वाले ससुराल पहुंचे और डोली की जगह अर्थी उठाने की धमकी दी थी जिसके बाद दूल्हे ने रिश्ता तोड़ दिया। हालांकि पुलिस इस मामले में मनचलों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया है।

आपको बता दें कि कुछ महीने पूर्व गांव अठसैनी में युवती का रिश्ता तय हुआ था। शादी की तारीख तय हो गई थी। विवाह की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही थी। इसी बीच युवती के गांव के तीन मनचले होने वाले दूल्हे के घर पहुंचे और उसे धमकी दी जिसके पश्चात युवती के पिता ने गढ़ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जिसके आधार पर पुलिस ने तीन मनचलों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूल्हे ने युवती से रिश्ता तोड़ दिया है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622























