शादी के मंडप में पहुंची युवती का हंगामा, “दूल्हे के बच्चे की मां बनने वाली हूं”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शादी के मंडप में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक युवती ने दूल्हे पर कई आरोप लगाए। पास के जनपद की रहने वाली युवती शादी के मंडप में पहुंची और आरोप लगाया कि वह दूल्हे से गर्भवती हो चुकी है। दूल्हे ने उसके साथ कोर्ट मैरिज भी की है हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे व युवती को थाने ले आई। मामले की जांच जारी है।
आपको बता दें कि पिलखुवा के एक मोहल्ले से शहर के ही दूसरे मोहल्ले में बारात गई हुई थी। शादी की रस्मे चल रही थी, खुशी का माहौल था। तभी पास के जनपद की रहने वाली एक युवती शादी के मंडप में पहुंची और हंगामा खड़ा कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने उससे कोर्ट मैरिज की हुई है। दोनों साथ रहते हैं और वह दूल्हे के बच्चे की मां भी बनने वाली है। दूल्हा सलून का कार्य करता है जिसने झांसा देकर युवती के साथ कोर्ट मैरिज की। हंगामा के दौरान सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
ये भी पढ़ेःहापुड़ के ओयो होटल बने अय्याशी का अड्डा
https://ehapurnews.com/hapurs-oyo-hotel-becomes-den-of-debauchery/
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789

























