
दिवाली पर हरिपुर आवासीय योजना के लांचिंग की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण इस दीपावली पर हरिपुर योजना की लांचिंग की तैयारी में है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है। अभी तक 31 हेक्टेयर जमीन की खरीद प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। हालांकि 15 हेक्टेयर भूमि की खरीद की प्रक्रिया चल रही है। योजना को लेकर लेआउट बन चुका है। आगामी बोर्ड बैठक में प्लॉटों की दरें निर्धारित करने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। योजना की बड़ी लॉन्चिंग दिवाली से पहले करने की तैयारी है। आपको बता दें कि हरिपुर योजना में लोग प्लॉट लेने के इच्छुक हैं। यह योजना पुराने और नए हाईवे को कनेक्ट करती है। बाबूगढ़ में 46 हेक्टर भूमि में प्राधिकरण द्वारा इस योजना को विकसित किया जा रहा है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















