
सावन माह के तीसरे सोमवार व नागपंचमी पर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन माह के तीसरे सोमवार व नागपंचमी को शिव भक्तों का सैलाब शिवालयों की ओर उमड़ पड़ा और जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाके हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठे। जिधर भी नजर दौडाई शिव भक्त नंगे पैर पूजा सामग्री के साथ शिवालयों की ओर दौड़ते नजर आए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पुलिस व प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए और शिवालयों पर पुलिस बल तैनात किया गया और सफाई व्यवस्था का इंतजाम किया गया। इस अवसर पर शिव भक्तों ने शिवालय पहुंच कर नाग देवता की भी पूजा अर्चना की।
जनपद हापुड़ के गांव सबली, छपकौली, दत्तियाना तथा गढ़मुक्तेश्वर के मुक्तेश्वर महादेव व कल्याणेश्वर, गांव असरा के महादेव शिवालय तथा दहपा के शिवालय आदि पर सोमवार की भोर से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरु हो गया। भक्तों ने भगवान भोले का दूध व जल मिश्रित जल से महादेव का जलाभिषेक किया और परिवार के निरोगी रहने तथा सुख-समृध्दि की कामना की।
हापुड़ के नजदीक के गांव सबली के प्राचीन शिव मंदिर तथा छपकोली के श्री श्यामेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक करने हेतु सावन के तीसरे सोमवार व नागपंचमी पर शिव भक्तों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पिछले रिकार्ड टूट गए। सीओ अनीता चौहान ने पुलिस बल के साथ मंदिरों का दौरा करके सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर तैनात पुलिस बल को जरुरी दिशा निर्देश दिए।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586




















