
👁 28 views Views
जन्मदिन के अवसर पर एक साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका क्षेत्र के नयाबांस निवासी फूल सिंह की 1 साल की बेटी पूजा को बुखार हो गया। बुखार की चपेट में आने से शनिवार को बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई जिसका ब्रजघाट के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था।
फूल सिंह ने बताया कि पिछले 15 अगस्त को ही पूजा का जन्म हुआ था। जन्म के ठीक 1 वर्ष बाद स्वतंत्रता दिवस के दिन बुखार से बच्ची की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी नहीं है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



















