
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जूस की दुकान से 15 किलो सड़े हुए आम नष्ट कराए
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर सड़े हुए फलों से जूस बेचा जा रहा है। मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 किलो सड़े हुए आमों को नष्ट कराया है जिनका इस्तेमाल मैंगो शेक बनाकर बेचने में किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कह दिया है कि किसी भी कीमत पर सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण जूस, शेक व खाद्य सामग्री की ही बिक्री होगी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित अंबेडकर मूर्ति के पास देहली जूस की दुकान पर कार्रवाई की। दुकान से टीम ने मौसमी और पाइनएप्पल जूस के नमूने लिए। इस दौरान टीम ने आसपास की दुकानों पर भी जांच की। टीम ने देखा कि 15 किलो सड़े हुए आम रखे हैं। इसके बाद टीम ने तुरंत आम को नष्ट कराया। इस कार्रवाई के दौरान शहरीश सादात, आरपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























