
सूबे में स्कूलों के विरोध में सपा महिला सभा का धरना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय के विरोध में गुरुवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी महिला सभा ने धरना देकर विरोध जताया और मांग की कि प्रदेश सरकार निर्णय को वापिस ले।
संगठन की जिलाध्यक्ष रेशमा यादव के नेतृत्व में प्रीति रानी, रुबी यादव, सुषमा तोमर, अफसाना, फरजाना, अंजू सिंह आदि गुरुवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पहुंचे और मांग के समर्थन में धरना दिया। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष रेशमा यादव ने बताया कि सूबे में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के विलय का निर्णय बच्चों के हित में नहीं है और हर बच्चा दूर दराज के स्कूल में ‘नहीं जा सकता। स्कूलों के विलय से रसोईयों की गई छटनी से उनके समझ रोजगार का संकट पैदा हो गया है। सपा सांसद इकरा हसन के प्रति करणी सेना के नेता योगेन्द्र राणा के द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में करणी सेना के नेता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएग उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867























