हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भंडा पट्टी में गुरुवार की रात चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया और मकान से 3.45 लाख, लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था जिसका चोरों ने जमकर फायदा उठाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाश आसपास लगे सीसीटीवी कमरों में कैद हो गए। मामले की जांच जारी है
मोहल्ला भंडापट्टी के कलुवा उर्फ जाकिर हुसैन ने बताया कि शुक्रवार की रात में परिवार के लोगों के साथ मकान में सो रहा था। देर रात चोर मकान में घुस आए और उन्होंने इत्मीनान से मकान का कोना-कोना खंगाल कर मकान से पांच मोबाइल फोन, 3.45 लाख रुपए, लाखों रुपए कीमत के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























