
👁 17 views Views
चंडी विद्यालय पिलखुवा के मूलचन्द मित्तल अध्यक्ष निर्वाचित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज पिलखुवा की प्रबंध समिति (2026-2029) का चुनाव रविवार को निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी प्रशान्त कुमार पर्यवेक्षक रामलखन वर्मा की मौजूदगी में नई समिति का गठन किया गया। इसमें मूलचन्द मित्तल को अध्यक्ष, अखिलेश कुमार को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार मित्तल को प्रबंधक, मनोज कुमार मित्तल को उपप्रबंधक और प्रशान्त मित्तल को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राहुल सिंघल, सुमित कुमार मित्तल रहे।




















