
गढ़मुक्तेश्वर के गांव झड़ीना से हापुड के लिए बस सेवा शुरू
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के गांव झड़ीना से हापुड के लिए सोमवार को रोडवेज बस सेवा शुरू की गई।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम झड़ीना से हापुड़ के लिए UPSRTC की CNG बस सेवा को विधायक हरेंद्र तेवतिया ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह सीएनजी बस सेवा इलाके के लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों एवं कामकाजी लोगों के आवागमन को और सुगम बनाएगी।खास बात यह है कि विधायक ने भी बस में यात्रा करके लोगो को बस यात्रा करने का न्यौता दिया।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)दया शंकर सिंह के निर्देशन में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।डबल इंजन सरकार गांवों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने और जनजीवन को आसान बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।इस मौके पर परिवहन विभाग के अधिकारी व भाजपाई उपस्थित थे।




















