👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी चेतन ने बताया कि शुक्रवार की रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए। शनिवार की सुबह करीब 5:00 बजे जब परिजन सो कर उठे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। उसके बाद उन्हें चोरी का संदेह हुआ। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। चोर घर में से 40 हजार रुपए के नकदी और हजारों रुपए कीमत के गहने चोरी कर ले गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से मामले में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























