हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोग इन दिनों विदेश में नौकरी लगवाने के झांसे में आ रहे हैं और अपना लाखों रुपए गंवा चुके हैं। आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। अभी एक और मामला पिलखुवा से सामने आया है जहां के रजनी विहार मोहल्ला निवासी राजकुमार शर्मा के साथ विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मेरठ निवासी गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजकुमार शर्मा ने बताया कि वह मेरठ के गंगासागर निवासी गौरव सिंह को जानता है जिसने दो साल पहले बेटे की विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर साढे तीन लाख रुपए का खर्चा बताया था। उसने तीन लाख रुपए ऑनलाइन और 50 हजार रुपए नकद दे दिए। इसके बाद गौरव ने वीजा और एग्रीमेंट लेटर दिया जिसकी पड़ताल में वह फर्जी पाए गए। अब आरोपी पर तगादा करने पर वह टाल मटोल कर रहा है। आरोपी ने दो लाख रुपए तो वापस कर दिए हैं लेकिन डेढ़ लाख रुपये अभी तक नहीं चुकाया है। ऐसे में मेरठ निवासी गौरव के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























